
आपको मेरा नाम और टाइटिल पढ़कर बड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच है. दरअसल मुझे बचपन से ही कड़वी चीजें बहुत अच्छी लगती हैं ,यहाँ तक की में नाश्ते में नीम के पत्ते व सलाद में करेले का सेवन करता हूँ अत: लोगों ने मेरी इस आदत के कारण मेरा नाम आतिर खान से बदल कर आतिर कड़वा रख दिया और मैने भी इस पर ऐतराज़ नहीं किया क्योंकि में जनता हूँ कि कड़वे में सिर्फ एक ही दोष होता है कि वो कड़वा होता है शायद इसी वजह से मेरे सवाल -जवाब का अंदाज़ भी कड़वा हो गया है लेकिन में जो भी कहता हूँ वो मेरे ख्याल से बिलकुल सही है अगर ऐसा नहीं है तो निचे लिखे वाक्यों को गलत साबित करके दिखाओ ............
१। मुल्ला और पंडितों ने धर्म का नाश कर दिया ।
२। पुलिश वालों ने कानून को अत्याचारी बना दिया ।
३। नेताओं ने राजनिति को वेश्या बना दिया।
४। हिन्दू-मुस्लिमों संगठनों ने भाईचारा ख़त्म कर दिया ।
५। सिनेमा और टीवी ने हया और शभ्यता को मिटा दिया ।
